Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा, शुक्रवार को कई पार्षदों के भी त्यागपत्र की चर्चा

रिषड़ा नगरपालिका की राजनीति में बुधवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया। नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने अपना इस्तीफा ईमेल के माध्यम से श्रीरामपुर के महकमा शासक (एसडीओ) को भेज दिया।

16 Jul 2026

रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा, शुक्रवार को कई पार्षदों के भी त्यागपत्र की चर्चा

हुगली। रिषड़ा नगरपालिका की राजनीति में बुधवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया। नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने अपना इस्तीफा ईमेल के माध्यम से श्रीरामपुर के महकमा शासक (एसडीओ) को भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार, विजय सागर मिश्रा के इस्तीफे के बाद अब नगरपालिका के वाइस चेयरमैन जाहिद हसन खान समेत सात अन्य पार्षद भी शुक्रवार को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रिषड़ा नगरपालिका के वार्ड संख्या 15 की पार्षद विजेता देवटिया भी अपना इस्तीफा दे चुकी हैं। लगातार हो रहे इस्तीफों से नगरपालिका की राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विजय सागर मिश्रा के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक वर्ग इसे उनके राजनीतिक जीवन का कठिन दौर बता रहा है, जबकि कई लोग उनके फैसले का समर्थन करते हुए इसे परिस्थितियों का परिणाम मान रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह घटनाक्रम राजनीतिक दबाव की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

यदि शुक्रवार को प्रस्तावित इस्तीफे भी होते हैं, तो रिषड़ा नगरपालिका में राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें शुक्रवार के घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा
रिषड़ा नगरपालिका की राजनीति में बुधवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया। नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने अपना इस्तीफा ईमेल के माध्यम से श्रीरामपुर के मह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News